{"_id":"62c120c076b8b953453013cf","slug":"llb-student-yash-rastogi-murdered-after-kidnapping-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: मेरठ में संमलैगिंक दोस्तों ने अपहरण के बाद LLB के छात्र की गला रेतकर की हत्या, शव लिसाड़ी गेट नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: मेरठ में संमलैगिंक दोस्तों ने अपहरण के बाद LLB के छात्र की गला रेतकर की हत्या, शव लिसाड़ी गेट नाले में मिला
Sun, 03 Jul 2022 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:23 AM IST
सार
मेरठ में शनिवार को फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां जागृति विहार क्षेत्र में एलएलबी के छात्र की अपहरण के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। छात्र पिछले छह दिन से लापता चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि दो माह के भीतर मेरठ में एलएलबी छात्र की हत्या का तीसरा बड़ा मामला है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-6 में रहने वाले एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। शनिवार देर रात उसका शव लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास मिला। वह छह दिन से लापता था। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में समलैंगिक दोस्तों द्वारा एलएलबी छात्र का अपहरण कर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि 26 जून को यश लापता हुआ था। मेडिकल थाने में उसका मुकदमा दर्ज था। शनिवार को उसका शव लिसाड़ीगेट में मिला है। पुलिस ने चार आरोपी सलमान, शाहवेज, अलीजान व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि समलैंगिक संबंध के चलते यश की हत्या हुई है।
यह भी पढ़ें: RLD panchayat: अग्निपथ के विरोध में आज शाहपुर में गरजेंगे चौधरी जयंत, पहुंचने से पहले किया टवीट -'चलो मुजफ्फरनगर'

Trending Videos
ये था पूरा मामला
जागृति विहार सेक्टर छह निवासी अनिल रस्तोगी का 22 वर्षीय बेटा यश रस्तोगी 26 जून की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। देर रात तक परिजन यश को तलाशते रहे। अगले दिन उन्होंने मेडिकल थाने में तहरीर दी। परिजनों ने यश के फोन की डिटेल्स निकलवाई तो कई संदिग्ध नंबर देख उनकी बैचेनी बढ़ी। उन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
परिजनों ने एक युवक को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जिसकी यश के मोबाइल पर काफी कॉल थीं। बाद में पुलिस ने एक और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मेडिकल इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने यश की तलाश में कई जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, हालांकि उनके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा था। यश की आखिरी लोकेशन गढ़ रोड प्रीत विहार की मिली थी। शनिवार देर रात उसका क्षत विक्षत शव लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला।