Baghpat : जेल में बंदियों से क्यूआर कोड से मुलाकात कर सकेंगे परिजन
बागपत जिला जेल में बंद कैदियों से अब क्यूआर कोड के जरिए मुलाकात की जा सकेगी। जिससे बंदियों के परिजनों को पर्ची बनवाने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिला जेल में बंदियों से परिजन अब क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे पर्ची बनवाकर मुलाकात कर सकेंगे। घर से ही ऑनलाइन मुलाकात का रजिस्ट्रेशन कर पर्ची प्राप्त होगी। जिससे बंदियों के परिजनों को पर्ची बनवाने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
जिला जेल में बंदियों से उनके परिजनों को मुलाकात करने के लिए पहले पर्ची बनवानी पड़ती थी। इसके बाद काउंटर पर पर्ची जमा कर मुलाकात स्वीकृत होने तक इंतजार करना पड़ता था।
अब बंदियों के परिजन घर से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर मुलाकात पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए जेल प्रशासन ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसको स्कैन करके अपनी जानकारी दर्ज करके बंदियों से मुलाकात कर सकेंगे। मुलाकात में काउंटर पर लगने वाला दस रुपये पर्ची शुल्क भी बंद कर दिया गया है।
इस तरह होगी प्रक्रिया पूरी
जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि इसके लिए गूगल में ई-मुलाकात टाइप कर पहले ही लिंक पर क्लिक करने से पोर्टल खुलेगा। पोर्टल पर अपना और बंदी का विवरण भरना होगा। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
मोबाइल से मिले ओटीपी को भरने पर बुकिंग नंबर और मुलाकात की तारीख का विजिट पास मोबाइल पर ही प्राप्त होगा। इसके बाद क्यूआर कोड स्कैन करने पर भी सीधे पोर्टल खुल जाएगा।