{"_id":"6824f32c7720a1bbb80b4bfb","slug":"family-members-furious-over-the-death-of-shopkeeper-injured-due-to-balcony-collapse-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131382-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छज्जा गिरने से घायल दुकानदार की मौत पर भड़के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छज्जा गिरने से घायल दुकानदार की मौत पर भड़के परिजन
Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत के रिवर पार्क स्थित अस्पताल में अनीस की मौत के बाद हंगामा कर रहे लेागों को समझाते पुलिसक
बागपत। शहर के पुराने कस्बे के मिर्धानपुरा मोहल्ले में बुधवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से घायल दुकादार अनीस बेग (43) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुकानदार की मौत होने पर परिवार वाले भड़क गए और हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर लोगों को शांत कराया।
मोहल्ला मिर्धानपुरा निवासी साकिर बेग ने बताया कि उसके चाचा अनीस बेग किरयाना की दुकान करते थे और बुधवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा उसके चाचा के ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। पैर में चोट लगने की वजह से चाचा अनीस बेग को लेकर दिल्ली रोड पर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले आए।
चिकित्सकों ने उसके चाचा का उपचार शुरू किया, तभी उनकी हालत बिगड़ गई तो चिकित्सक सोनीपत के लिए रेफर करने लगे। एंबुलेंस आने से पहले ही अनीस बेग की मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही हैं, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।