{"_id":"626ecf974156fb451e5d4946","slug":"family-broken-due-to-death-of-two-sons-in-two-years-baraut-news-mrt586749984","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में दो बेटों की मौत से टूट गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में दो बेटों की मौत से टूट गया परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल में दो बेटों की मौत से टूट गया परिवार
सड़क हादसे की साइड खबर
- गाजियाबाद में दो साल पूर्व हुए हादसे मेें हो गई थी होमगार्ड अमित के भाई की भी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। होमगार्ड अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दो साल में दो बेटों को खोने के गम में परिवार टूट गया है। परिजनों के आंसू थम नहीं रहे है। सांत्वना देने पहुंच रहा हर कोई परिवार के गम में दुखी है।
शनिवार रात सड़क हादसे का शिकार हुआ फैटम सवार होमगार्ड अमित तोमर के पिता बृजपाल दिल्ली पुलिस में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए है। अमित और अंकुर दो भाई थे। बड़ा भाई अंकुर तोमर भी होमगार्ड था। दो साल पहले गाजियाबाद में सड़क हादसे में उसकी भी मौत हो गई थी। वह पत्नी और एक बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गया था। अमित के भी दो बेटे और एक बेटी है। दो साल में दो बेटों की मौत से परिवार में मातम है। परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल है। पिता बृजपाल के बूढ़े कंधों पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।
मजदूरी तक परिवार का पालन पोषण करता था साजिद
मृतक बुग्गी चालक साजिद पुत्र मजीद निवासी बिलौचपुरा मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। फिलहाल वह क्षेत्र से भूसा खरीदने व बेचने का काम करता था। उसके तीन लड़की और चार लड़के है। इसके अलावा बूढ़ी मां और बहन है। साजिद की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।