{"_id":"573232434f1c1b0105919a81","slug":"false-assurances-turned-out-did-not-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन निकला झूठा, भुगतान नहीं किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन निकला झूठा, भुगतान नहीं किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 11 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। छह माह से मानदेय न मिलने पर दर्जनों बिजलीघरों पर तैनात एसएसओ अभी भी आर्थिक तंगी से जूझने को विवश है। आश्वासन के एक सप्ताह बाद भी उन्हें मानदेय के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गत सोमवार को बरवाला, बिराल, लोयन, माजरा, बड़ौत, मुकुंदपुर, गैडबरा, छपरौली, किरठल, जौनमाना, लुहारी, तुगाना, नांगल, ककडीपुर सहित दर्जनों बिजलीघरों पर तैनात एसएसओ ने अध्यक्ष बलजोर सिंह व संजीव तोमर के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हंगामा किया था।
इस दौरान कार्यालय पर मौजूद अधिशासी अभियंता किताब सिंह ने उन्हें शीघ्र मानदेय दिलाएं जाने का आश्वासन देकर शांत किया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उन्हें मानदेय नहीं मिला। एसएसओ संजीव तोमर, सतेंद्र, पंवार, सुखदेव पंवार, अरविंद ने बताया कि मानदेय न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हालत इतनी खराब हो गई है कि परिवार का खर्च चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान वीरपाल, संजीव, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, अरविंद, यशपाल, देशपाल, चरण सिंह, बिजेंद्र, जितेंद्र, कर्ण सिंह, रामवीर, ज्ञानेंद्र, ओमप्रकाश, जयप्रकाश शामिल रहे। उधर, एक्सईएन प्रथम किताब सिंह ने कहा अफसरों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। शीघ्र ही मानदेय दिला दिया जाएगा।