{"_id":"592b11264f1c1b5163bdabf3","slug":"fail-hone-par-ki-todfod","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं फेल होने पर छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं फेल होने पर छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल के 12 -14 छात्रों ने सीबीएसई 12वीं में फेल होने पर स्कूल में तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने देर शाम तक घटना की पुलिस में शिकायत नहीं की।
कोतवाली क्षेत्र के एक निजी सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल में रविवार को चौकीदार तैनात था। दोपहर करीब 1:15 बजे चार-पांच बाइकों पर सवार होकर 12-14 छात्र हाथों में लाठी-डंडे लेकर दीवार कूदकर स्कूल परिसर में घुसे। इसके बाद छात्रों ने तोड़फोड़ शुुरू कर दी। चौकीदार ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर भुुगत लेने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने स्कूल में पथराव भी किया। इस पथराव और तोड़फोड़ के कारण स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल की तीन बसें और एक मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई।
चौकीदार के अनुसार छात्रों ने 12वीं में फेल होने पर वारदात को अंजाम दिया है। उस समय आरोपी छात्र चिल्लाकर कह रहे थे स्कूल स्टाफ ने पेपर होने से पहले वायदा किया था कि सभी अच्छे अंक से पास होगे, लेकिन नंबर अच्छे आने तो बहुत दूर की बात है, वे तो फेल ही हो गए। इससे उनका एक साल बर्बाद हो गया। इस घटना के कारण स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जाते समय आरोपी भुगत लेने की धमकी देकर चले गए। इस घटना की स्कूल प्रबंध कमेटी ने देर रात तक पुलिस में शिकायत नहीं की। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा स्कूल में तोड़फोड़ के संबंध में यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।