फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Factory caught fire, goods worth lakhs burnt

बागपत: फैक्टरी में आग लगी, लाखों का सामान जला

Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Factory caught fire, goods worth lakhs burnt
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित लकड़ी का घरेलू सामान वाली फैक्ट्री में आग लगने से क्षतिग्रस्त सामान
अग्रवाल मंडी टटीरी। लकड़ी का घरेलू सामान बनाने की फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। फैक्टरी कर्मचारियों और फायरबिग्रेड ने आग पर मशक्कत से काबू किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के किनारे अग्रवाल मंडी टटीरी में पीसी फर्नीचर के नाम से यशपाल चौधरी की लड़की का घरेलू सामान बनाने की फैक्टरी है। यशपाल चौधरी ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। आग तेजी से पूरी फैक्टरी में फैलने लगी। कर्मचारियों ने मालिक और फायरबिग्रेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और फैक्टरी कर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे में आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

यशपाल चौधरी ने बताया कि आग से करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिसमें सोफे, बैड समेत अन्य सामान था। इस घटना का पता चलने पर रविवार सुबह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पूर्व सभासद अश्वनी मुरली और मोहम्मद यामीन, सुनील कुमार, पंकज शर्मा आदि वहां पहुंचे और प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फैक्टरी में मौजूद से 40 कर्मचारियों ने सामान भी बचाया
अग्रवाल मंडी टटीरी में लकड़ी का घरेलू सामान बनाने की फैक्टरी में जिस समय आग लगी, उस समय वहां करीब 40 कर्मचारी थे। बताया गया कि वह कर्मचारी फैक्टरी में बने कमरों में रहते हैं। उन्होंने आग लगी देखी तो उनमें भगदड़ मच गई। अगर वह फैक्टरी में फंस जाते तो वहां काफी जानमाल की हानि हो सकती थी। इसलिए ही कर्मचारियों ने पहले वहां से बाहर निकलकर जान बचाई। उसके बाद फैक्टरी मालिक व फायरबिग्रेड को फोन किया। कर्मचारियों ने फैक्टरी बचाने के लिए काफी कार्य किया और उसके बाद ही करोड़ों का सामान बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed