फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expressway will be built to Saharanpur

सहारनपुर तक बनेगा एक्सप्रेस-वे

Mon, 22 Jan 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 22 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Expressway will be built to Saharanpur
आओ साइकिल चलाएं रैली को हरी झंंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अब हाईवे नहीं दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे बनेगा, जो दस लेन का होगा। इसमें छह लेन मुख्य और दो-दो सर्विस रोड बनेगी। बागपत या बड़ौत में एक बाईपास बनेगा। वहीं पर साइकिल के लिए भी एक ट्रैक का निर्माण होगा।
विज्ञापन


साइकिल डे के कार्यक्रम पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि जल्द दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। पहले हाईवे था, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे घोषित हो गया है, जो दस लाइन का बनेगा। दोनों तरफ दो-दो सर्विस रोड ओर और छह रोड मुख्य रहेगी।
विज्ञापन


एक बाईपास का निर्माण होगा। अभी यह निर्धारित है कि यह बड़ौत बनेगा या बागपत में। जहां भी बाइक पास बनेगा वहां एक साइकिल ट्रैक बनवाया जाएगा, जहां से साइकिल चालकों को आवागमन हो सके। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहले चरण में दिल्ली से शामली सीमा तक, द्वितीय चरण में शामली से सहारनपुर तक और तृतीय चरण में सहारनपुर से उत्तराखंड की सीमा तक बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द एनएचआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) का दफ्तर बागपत में खुलने वाला है। निर्माण होने से विकास तेज गति से होगा। रोजगार के आयाम स्थापित होंगे। लोगों को लाभ मिलेगा। उनके साथ ब्लॉक जितेंद्र धामा, रोहताश गुप्ता, रामपाल नेहरा मौजूद रहे।

सप्ताह में एक दिन जरूर चलाएं साइकिल
केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास, गंगा पुरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा एक दिन वाहनों को छोड़कर साइकिल जरूर चलाए। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की बचत होगी। देश के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य और धन का लाभ होगा।

रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित भजनलाल ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप पर साइकिल डे मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल
सिंह रहे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण सुरक्षा और विदेशी मुद्रा बचाने और स्वास्थ्य रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन साइकिल जरूर चलाए। इससे पेट्रोलियम पदार्थों का बचत होगा और आमदनी भी बढ़ेगी।

साइकिल चलाने से शरीर चुस्त और दुरुस्त बनेगा। ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जनता से यज्ञ जरूर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से जलवायु शुद्ध होती और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा स्वस्थ शरीर रहेगा तो सब कुछ अच्छा लगेगा। इस लिए स्वस्थ शरीर रखने के लिए साइकिल जरूर चलाए। सभी इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, काफी लाभ मिलेगा।

इसके बाद साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेट्रोल पंप प्रबंधक रोहताश गुप्ता ने की।


कार्यक्रम में एसपी जयप्रकाश, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीनियर सेल्स ऑफिसर एचपी विक्रांत राज शर्मा, रामपाल नेहरा, सुदेश चौहान, संजीव यादव, जितेंद्र धामा, सुभाष गुप्ता, टटीरी के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, राजीव गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अनिल चौहान, राकेश मोहन गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed