{"_id":"627d3dd4ae2cf5033703e64f","slug":"expressed-displeasure-over-not-solving-problems-baraut-news-mrt588321090","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान नहीं तो बिजली बिल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान नहीं तो बिजली बिल नहीं
विज्ञापन
5 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम बड़ौत को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान
- फोटो : BARAUT
प्रदेश सरकार से चुनावी घोषणाओं को पूरा करने की मांग उठाई
टयूबवेल पर ऊर्जा निगम द्वारा लगाए जा रहे मीटरों को रोकने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, बढ़ी विद्युत दरों को वापस किए जाने समेत अन्य मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में बृहस्पतिवार को कोताना रोड पर थांबेदार के आवास पर क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने एक स्वर में कहा कि जब गन्ना मूल्य भुगतान नहीं है तो बिजली बिल कहां से दें। उन्होंने ऊर्जा निगम द्वारा निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटरों का विरोध किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता तहसील पहुुुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजपाल सिंह ने की तथा संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार ने जनता व किसानों से वायदे किए थे। उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया। आज हर वर्ग महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया जाए अन्यथा किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कहा कि सरकार के इशारे पर ऊर्जा निगम किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगा रहा है। यदि जल्द इन मीटरों को नहीं हटाया गया और मीटर लगाना बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसान उग्र आंदोलन शुरू कर हाईवे जाम कर देंगे। इस दौरान किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान व बढ़ी विद्युत दरों को वापस लिए जाने की मांग उठाई। साथ ही आवारा पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग की। बैठक में विक्रम आर्य, सत्यवीर सिंह गुराना, पुनीत खोखर, जगदीश, सुभाष चौधरी, धीर सिंह तोमर, डॉ. कृष्णपाल आदि किसान मौजूद रहे।