फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expressed anger over the arrest of Bijendra in the meeting of Sarva Samaj

सर्व समाज की बैठक में बिजेंद्र की गिरफ्तारी पर रोष जताया

Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over the arrest of Bijendra in the meeting of Sarva Samaj
दोघट। क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में प्रताप सिंह के आवास पर बिजेंद्र प्रधान के पक्ष में सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें बिजेंद्र की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। इसमें वक्ताओं पुसार में 23 जुलाई को होने वाली पंचायत में क्षेत्रीय लोगों से पहुंचने की अपील की ।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए चरण सिंह ने कहा बिजेंद्र सिंह प्रधान की गिरफ्तारी षड्यंत्रकारी योजना के तहत कराई गई है। पुलिस ने प्रधान पर फर्जी मुकदमा लगाया है। इसकी जांच कराई जानी जरूरी है। इसके बाद पता चलेगा कि पुलिस किसके इशारे पर यह सब कर रही है। इसके बाद राजेंद्र चौधरी के आवास पर हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा सक्षम की पिटाई को पंचायत में दर्शाया जा रहा है, जबकि उसकी पिटाई सड़क पर हुई, लेकिन जबरदस्ती पंचायत में जोड़ा जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर 23 जुलाई को पुसार में महापंचायत होगी। इसमें क्षेत्रवासियों को पहुंचने की अपील की। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचेंगे। संचालन सत कुमार ने किया। इसमें अशोक कुमार, सगीर खान, बिशंबर, मास्टर कृष्णपाल, सुरेश, आजाद खान, नरेंद्र पंवार, मणिकांत शर्मा, हरिओम शर्मा, जसवीर, तेजपाल कश्यप, प्रदीप कश्यप, बुद्ध प्रकाश, राम कुमार, भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed