{"_id":"64160851c853e79dd80bdcf4","slug":"expressed-anger-on-the-functioning-of-the-police-in-the-meetingexpressed-anger-on-the-functioning-of-the-police-in-the-meeting-baghpat-news-c-14-1-159320-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली पर रोष जताया
Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
दोघट। भगवानपुर नांगल गांव में शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। जहां बागपत कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया गया।
वक्ताओं ने कहा कि छह मार्च को पाबला बेगमाबाद गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी गई थी। कार्रवाई की मांग के लिए मृतक परिवार के लोग डीएम आवास पर गए थे। मगर बागपत कोतवाली पुलिस ने परिवार के चार लोगों को नामजद और 44 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। इस उत्पीड़न के कारण तनाव में आने पर नरेंद्र की पुत्रवधू गीता की मौत हो गई।
इस मामले में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा व पंडित घनश्याम शर्मा के साथ ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर मुकदमा वापसी के लिए ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान मुकेश शर्मा, पंडित बुद्धप्रकाश शर्मा, योगेश शास्त्री, मास्टर रामकुमार, बृजपाल, श्रीपाल, प्रमोद मास्टर मौजूद रहे।