फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explanation sought from five CHC superintendents

पांच सीएचसी अधीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from five CHC superintendents
बागपत। डब्ल्यूएचओ के एसआरटीएल की टीम ने नियमित टीकाकरण का निरीक्षण कर अधिकारियों को फीडबैक दिया। सीएमओ ने टीकाकरण के निरीक्षण में खामियां मिलने पांच सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के एसआरटीएल डॉ. राजेश कुमार ने बागपत में बुधवार को नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया था। जिसमें महरामपुर, मुगलपुरा, तेड़ा, बिजवाड़ा, गावड़ी में ड्यूलिस्ट अपडेट नहीं मिली। सरूरपुरकलां व गठीना में पर्यवेक्षकों का पर्यवेक्षण नहीं मिला। महरामपुर, जिवाना में एनाफैलेक्सिस किट नहीं मिली और सिसाना में नियमित टीकाकरण नहीं मिला।
विज्ञापन

बड़ौत में नई बस्ती ड्यूलिस्ट अपडेट नहीं थी और मोबिलाइजर उपस्थित नहीं मिला। किरठल व लूंब गांव में समय पर सत्र शुरू नहीं हुआ। रठौड़ा में पैरासिटामॉल सिरप, विटामिन ए, जिंक, ओआरएस, कैल्शियम, आयरन, एनाफैलेक्सिस किट, आइईसी सामग्री, आशा बुकलेट उपलब्ध नहीं मिली। खेकड़ा क्षेत्र में भी कई कमी उजागर हुई। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर बागपत, बड़ौत, बिनौली, छपरौली और खेकड़ा सीएचसी अधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा और कमी दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed