फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Experimental examinations will be held from 13 to 22 February

13 से 22 फरवरी तक होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Experimental examinations will be held from 13 to 22 February
यूपी बोर्ड
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
प्रधानाचार्य परीक्षा की विडियो क्लिपिंग तैयार कराकर परिषद को उपलब्ध कराएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में 13 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण यह कि प्रधानाचार्य परीक्षा की विडियो क्लिपिंग तैयार कराकर परिषद को उपलब्ध कराएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा से कक्ष एवं उपकरणों को सैनिटाइजर किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली में की जाएगी। हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं कराई जाएगी। शिक्षक अथवा परीक्षार्थी को जुकाम, खांसी या बुखार के लक्षण होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया जाएगा। सभी के लिए मास्क अनिवार्य होगा। शिक्षक व परीक्षार्थियों को थर्मल स्कैनिंग के उपरांत ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य परीक्षा की विडियो क्लिपिंग तैयार कराकर परिषद को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed