{"_id":"67801fe71170fc849201c2d1","slug":"excavations-continue-to-yield-pottery-and-bones-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124648-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उत्खनन में मृदभांड और हड्डियां मिलना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उत्खनन में मृदभांड और हड्डियां मिलना जारी
Fri, 10 Jan 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा में उत्खनन करते पुरातत्वविद व शोधार्थी। संवाद
बड़ौत। तिलवाड़ा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के उत्खनन में बृहस्पतिवार को मृदभांडों व हड्डियों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। वहीं खराब मौसम भी खोदाई में बाधा बन रहा है। इसके कारण पुरातत्वविदों को पुरावशेषों को जमीन से बाहर निकलने में समय लग रहा है। हालांकि जल्द ही अन्य पुरावशेष मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। तिलवाड़ा के आला टीला पर चल रही खोदाई में पिछले 25 दिनों से मृदभांड, बड़े आकार के मिट्टी के बर्तन, हड्डियां समेत अन्य पुरावशेष मिल रहे हैं। पुरातत्वविद उत्खनन में निकले पुरावशेषों को महाभारत व कुषाणकालीन होने का अनुमान लगा रहे हैं। मगर, अभी तक किसी भी प्रकार की अपनी ओर से पुष्टि नहीं कर सके। सिनौली, चंदायन व तिलवाड़ा को एक समान भी बता चुके हैं।
वहीं बुधवार को उत्खनन में मिट्टी के बर्तन के पास टीम को कुछ बड़ी हड्डियां दिखाई दी, जिनको सुरक्षित बाहर निकालने में पुरातत्वविद लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को भी मृदभांडोंं व हड्डियों का मिलना जारी रहा। इससे जल्द ही कुछ नए परिणाम सामने की आने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
जिस पर पुरातत्वविदों व शोधार्थियों की नजरें टिकी हुई है। सहायक अधीक्षण भूपेंद्र फोनिया के अनुसार उत्खनन कार्य चल रहा है और वहां से जल्द ही बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।