फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Excavation of drain started on DM's orders

डीएम के आदेश पर शुरू हुई नाले की खोदाई

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Excavation of drain started on DM's orders
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव में पानी निकासी के लिए बनवाये जा रहे नाले का कार्य बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर शुरू हो गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में खोदाई कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव में नाला खोदाई कार्य शुरू कराने पहुंची राजस्व विभाग व पुलिस टीम के पहुंचते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। विरोध को देख टीम ने रमाला पुलिस बुला ली। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने ग्रामीणों को समझाया कि नाला निर्माण में रुकावट न डालें। पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से भगाया। बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ सौ मीटर नाले की खोदाई कराई गई। नाला निर्माण खुदाई का विरोध कर रहे किसान जगवीर का कहना है कि उसने नाले पर स्टे लिया हुआ है। पुलिस जबरन नाला खोदवा रही है। नायब तहसीलदार बड़ौत धर्मेंद्र यादव का कहना है कि किसान का नाले पर नहीं बल्कि खेत पर स्टे है। वह नाला निर्माण में रुकावट डाल रहा है। इस मौके पर कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, जितेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर नरेश कुमार, रमाला एसओ रमेश सिंह सिद्धू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed