{"_id":"635971bc25c24a3b371ff9d6","slug":"exam-center-determination-time-table-released-baghpat-news-mrt611050040","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारणी जारी
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्र निर्धारण के लिए समय-सारिणी दोनों घोषित कर दी है। केंद्र पर व्यवस्थाओं की गलत सूचना देने पर विद्यालयों को तीन साल के लिए डिबार घोषित किया जाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित प्रोफार्मा पर केंद्र बनाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। परिषद ने प्रोफार्मा पर गलत जानकारी देने पर विद्यालय को तीन वर्ष के लिए डिबार करने और संबधित प्रधानाचार्य के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर सूची जारी कर दी जाएगी। राजकीय स्कूलों, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों व प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर मोबाइल एप के माध्यम से उनकी भौगोलिक स्थिति और मूलभूत संसाधनों की जानकारी का टीम की ओर से जांच कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे की जांच के अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा, राउटर और 30 दिन तक की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने वाले डीवीआर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।