फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ex-serviceman murdered in Dhanaura Silvernagar, dead body found in tube well

धनौरा सिल्वरनगर में पूर्व सैनिक की हत्या, नलकूप में मिला शव

Fri, 11 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman murdered in Dhanaura Silvernagar, dead body found in tube well
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में पूर्व सैनिक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी उसके शव को नलकूप के अंदर डाल कर गेट का ताला लगाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। वारदात का करण रुपयों के लेनदेन को माना जा रहा है। उधर, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सोनू (35) पुत्र कृष्णपाल धनौरा सिल्वरनगर गांव का रहने वाला था। उसके पिता कृष्णपाल ने बताया कि बुधवार की रात्रि सोनू घर से ट्रैक्टर लेकर गया था। देर रात तक वह लौटकर नहीं आया, उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। सुबह पता चला कि ट्रैक्टर उनके खेत के पास पलटा पड़ा है और नलकूप के पास जगह जगह खून पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि नलकूप के अंदर सोनू मृत पड़ा है। नलकूप के गेट का बाहर से ताला लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नलकूप का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां सुमंतरा, पत्नी आशा, पुत्र लक्ष्य, पुत्री परिणय आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि दोझा गांव के एक व्यक्ति पर उसके ढाई लाख रुपये थे। रुपये न देने पर उसका पुत्र उनका ट्रैक्टर ले आया था। इसी मामले में पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने दोझा के एक युवक को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से खुल सकता है सोनू की हत्या का राज
पिता कृष्णपाल ने पुलिस को बताया की सोनू को फोन करके बुलाया गया था। फोन सुनकर ही वह घर से ट्रैक्टर लेकर गया थी। उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed