{"_id":"662c436411fe95acf6003527","slug":"evms-will-be-under-three-tier-security-monitored-through-cctv-cameras-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-112391-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: त्रिस्तरीय सुरक्षा में रहेगी ईवीएम, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: त्रिस्तरीय सुरक्षा में रहेगी ईवीएम, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
Sat, 27 Apr 2024 05:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ईवीएम मशीन को खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा जाएगा। मशीनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मशीनों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि ईवीएम मशीन को रखने के लिए खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा और परिसर में पीएसी को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जिला स्तर पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी और पुलिसकर्मी तैनात रहकर स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे।