फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Everyone will be added for water conservation : Leena

जल संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जोड़ा जाएगा : लीना जौहरी

Thu, 29 Aug 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Everyone will be added for water conservation : Leena
पिलाना ब्लॉक में जल शक्ति अभियान और कृषक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रदर्शनी देखती संयुक्त सचिव लीना - फोटो : BAGHPAT
जल संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जोड़ा जाएगा : लीना जौहरी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। जल शक्ति अभियान के तहत पिलाना ब्लॉक में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव और जल शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी लीना जौहरी ने जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
बुधवार को पिलाना ब्लॉक में जल शक्ति अभियान और कृषक प्रशिक्षण के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें संयुक्त सचिव लीना जौहरी ने कहा कि जल को बर्बाद न करें और जल संरक्षण के लिए लगातार कार्य करते रहे। उन्होंने अधिकारी और ग्रामीणों से कहा कि जल संरक्षण में अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़े और लोगों को लगातार जागरूक करते रहे। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि पानी और पर्यावरण संरक्षण करना है। इसके लिए सभी लोगों को आगे होगा। आम जन की वजह से ही इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा सकता है। जो भी कार्ययोजनाएं बनाई जाती हैं, उसको केवल जिले की जनता ही आगे बढ़ाती है। इस अभियान को भी आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। जिस भी प्रकार से हो सके पानी को बचाना है। पर्यावरण को भी दूषित नहीं होने देना है।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने उपस्थित कृषकों को पानी की बचत करने के लिए जागरूक किया। किसानों से अपील की वैज्ञानिक विधि से कृषि करते हुए पानी को बचाने में सहयोग करें, क्योंकि निरंतर भूजल घटता जा रहा है जो चिंता का विषय है। इस अभियान से प्रत्येक किसान जुड़े और पानी को बचाने में सहयोग करें। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, बीडीओ कृपाल सिंह ने भी किसानों को विभिन्न जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। सभी के सामान के कार्यों की प्रशंसा की। इसमें एडीओ सुधीर चौहान, उत्तर कुमार, दीपक तोमर, संजय प्रधान, सत्यजीत यादव, जय कुमार प्रधान, संदीप यादव, बबीता, ज्योति, सरिता, रोहित यादव, मोहित यादव, भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed