{"_id":"5d66d63d8ebc3e93d56ca889","slug":"everyone-will-be-added-for-water-conservation-leena-baghpat-news-mrt440445674","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जोड़ा जाएगा : लीना जौहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जोड़ा जाएगा : लीना जौहरी
विज्ञापन
पिलाना ब्लॉक में जल शक्ति अभियान और कृषक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रदर्शनी देखती संयुक्त सचिव लीना
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जोड़ा जाएगा : लीना जौहरी
अमीनगर सराय। जल शक्ति अभियान के तहत पिलाना ब्लॉक में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव और जल शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी लीना जौहरी ने जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
बुधवार को पिलाना ब्लॉक में जल शक्ति अभियान और कृषक प्रशिक्षण के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें संयुक्त सचिव लीना जौहरी ने कहा कि जल को बर्बाद न करें और जल संरक्षण के लिए लगातार कार्य करते रहे। उन्होंने अधिकारी और ग्रामीणों से कहा कि जल संरक्षण में अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़े और लोगों को लगातार जागरूक करते रहे। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि पानी और पर्यावरण संरक्षण करना है। इसके लिए सभी लोगों को आगे होगा। आम जन की वजह से ही इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा सकता है। जो भी कार्ययोजनाएं बनाई जाती हैं, उसको केवल जिले की जनता ही आगे बढ़ाती है। इस अभियान को भी आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। जिस भी प्रकार से हो सके पानी को बचाना है। पर्यावरण को भी दूषित नहीं होने देना है।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने उपस्थित कृषकों को पानी की बचत करने के लिए जागरूक किया। किसानों से अपील की वैज्ञानिक विधि से कृषि करते हुए पानी को बचाने में सहयोग करें, क्योंकि निरंतर भूजल घटता जा रहा है जो चिंता का विषय है। इस अभियान से प्रत्येक किसान जुड़े और पानी को बचाने में सहयोग करें। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, बीडीओ कृपाल सिंह ने भी किसानों को विभिन्न जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। सभी के सामान के कार्यों की प्रशंसा की। इसमें एडीओ सुधीर चौहान, उत्तर कुमार, दीपक तोमर, संजय प्रधान, सत्यजीत यादव, जय कुमार प्रधान, संदीप यादव, बबीता, ज्योति, सरिता, रोहित यादव, मोहित यादव, भूरा आदि मौजूद रहे।