फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even after one and a half months, the robbery of the factory operator's house is not disclosed

डेढ़ माह बाद भी फैक्टरी संचालक के घर लूट का खुलासा नहीं

Tue, 15 Feb 2022 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Even after one and a half months, the robbery of the factory operator's house is not disclosed
सात जनवरी को दो बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डेढ़ माह पूर्व दो नकाबपोश बदमाशों ने बावली रोड पर फैक्टरी संचालक धनेंद्र जैन केे मकान में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस प्रशासन अभी तक न तो बदमाशों को पकड़ पाई है और न ही घटना का खुुलासा। इसको लेकर नगर के व्यापारियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। मंगलवार को व्यापारी सीओ से मिले और जल्द से जल्द घटना का खुलासा किए जाने की मांग उठाई।
सात जनवरी को नकाबपोश दो बदमाशों ने बावली रोड पर रहने वाले फैक्टरी संचालक धनेन्द्र जैन के मकान में घुसकरपत्नी सुमन, बेटे अभिनव, पुत्रवधु अंजली व नौकरानी कुसुम को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश 1.78 लाख की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े थे। इस घटना को डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो बदमाशों को पकड़ पाई है और न ही घटना का खुलासा कर पाई है। इससे नगरवासियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। मंगलवार को व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ हरीश भदौरिया से मिला और घटना के खुलासे की मांग की। सीओ ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इस अवसर पर अंकित जैन, रवि पालीवाल, मुदित जैन, आशीष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस चुनाव में व्यस्त थी, लेकिन अब शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के बाद पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - सीओ हरीश भदौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed