फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Essay competition winners honored

निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Essay competition winners honored
बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल जिवाना स्कूल में मंगलवार को किसान ट्रस्ट दिल्ली की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें चौधरी चरण सिंह निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संस्था के ट्रस्टी भोला शंकर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में जनपद के विद्यालयों में ‘जातिवाद, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार के उन्मूलन के बिना देश का विकास असंभव है’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई थी। इसमें ग्रोवेल स्कूल बड़ौत कक्षा 12 की स्नेहा वर्मा प्रथम, शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली कक्षा 12 की रिया जैन ने द्वितीय, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना की जाह्नवी सोलंकी व शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली कक्षा 12 की मिफ्ता खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा गायत्री देवी महिला विद्यापीठ पतला की दीपा वर्मा, ग्रोवेल स्कूल बड़ौत की जूही, समाज सुधार इंटर कालेज छपरौली की अंशिका को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस अवसर पर संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, संचालन उपप्रधानाचार्य, डॉ. सुशील वत्स, निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ, राजीव खोखर, मोहन सिंह भंडारी, जितेंद्र, आर्य, सविता शिवांच, अनुराधा, अश्वनी, सुनीता धामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed