{"_id":"6320d820734c7e794e03f185","slug":"essay-competition-organized-on-hindi-diwas-baraut-news-mrt6051439123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। नगर में पट्टी चौधरान में हुई बैठक में 14 सितंबर को जन विजय इंटर कॉलेज कुर्डी में हिंदी दिवस पर होने वाली निबंध प्रतियोगिता को लेकर विचार विमर्श किया गया।
ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर ट्रस्ट के माध्यम से जनविजय इंटर कॉलेज कुर्डी में होने वाली निबंध प्रतियोगिता में गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रमाला, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गोल्ड बिल इंटर कॉलेज किरठल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना, राजकीय हाईस्कूल बोढा, जय मां दुर्गा इंटर कॉलेज बोढा, विश्व भारती विद्यापीठ छपरौली, केंद्रीय विद्यालय बावली, मिनर्वा इंटर कॉलेज नंगला सहित जनपद के 15 स्कूल के लगभग 900 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य कुशलवीर के निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न होगी।
इस अवसर पर आयोजक डॉ. पंकज मिश्र, संयोजक दीपेंद्र सिंह चौहान, व्यवस्थापक प्रमोद कुमार, समन्वयक कपिल कुमार व संदीप कुमार रहेंगे। 20 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।