फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Errors in the names of students can be corrected

विद्यार्थियों के नामों की त्रुटियों में कर सकेंगे सुधार

Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Errors in the names of students can be corrected
बड़ौत। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड द्वारा प्रोन्नत किया जाना है। इससे पहले यूपी बोर्ड ने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को परीक्षार्थियों के नामों में त्रुटि को सुधारने का मौका दिया है। इसे लेकर 14 व 15 जून को यूपी बोर्ड वेबसाइट खोल रहा है। दो दिन में ही सभी कॉलेजों को अपने अपने परीक्षार्थियों व अभिभावकों के नामों की गलतियों में सुधार की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद 2019 तक हाईस्कूल व इंटर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता का नाम अंक सह प्रमाणपत्र पर सिर्फ अंग्रेजी में ही लिखता रहा है। मगर, हाईकोर्ट के आदेश पर इन सभी का नाम 2020 से हिंदी में भी लिखा जाने लगा है। ऐसा इसलिए किया गया है कि बाद में नाम में संशोधन की आवश्यकता न पडे़। कई चरणों में त्रुटि सुधार के लिए वेबसाइट खोली थी। अब 2021 का परिणाम जारी करके अंक सह प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इसे लेकर शासन ने तैयारी की है। इस संबंध में यूपी टॉप श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के नामों में सुधार के लिए 14 व 15 जून को बोर्ड की वेबसाइट शासन स्तर से खोली जाएगी। इसके लिए डीआईओएस की तरफ से दिशा-निर्देश दिंए गए है। इसमें शिथिलता बरतने पर संबंधित प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे। ताकि छात्र-छात्र व उनके माता-पिता के नामों में एकरूपता रखी जाए। विद्यालय अभिलेख जैसे आवेदनपत्र व छात्र पंजिका आदि के आधार पर छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता के नाम की वर्तनी अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में सुधारी जाए। निर्देश हैं कि नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा, साथ ही हिंदी व अंग्रेजी में दर्ज नामों में एकरूपता होना आवश्यक है। इसके लिए वेबसाइट सोमवार व मंगलवार को खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed