{"_id":"626ec7d766ab6e3ba62342b5","slug":"epidemic-can-be-controlled-only-by-vaccination-baraut-news-mrt5868516104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान बच्चों को महफूज रखना हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान बच्चों को महफूज रखना हमारी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। इससे बचने का इकलौता उपाय टीकाकरण है। बड़े-बुजुर्ग बूस्टर डोज लेकर महामारी से निजात पा रहे हैं अब बारी बच्चों की है। इनके लिए भी टीका बन गया है। अब जरूरत है टीकाकरण कराकर महामारी पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की। जिससे बच्चे अपनी मासूमियत के साथ जी सकें। सपने साकार कर सकें। महिलाओं का कहना है कि बच्चों को टीकाकरण कराना सबकी जिम्मेदारी है। इससे ही हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा। बच्चों को प्रोत्साहित करना बेहद आवश्यक है। अन्य अभिभावकों को भी आगे आना होगा।
डर के आगे जीत
डर के आगे जीत है। यही अब कोरोना के संदर्भ में भी सत्यापित हो रहा है। ये हमारे ज्ञान विज्ञान और विवेक का ही प्रतिफल है कि आज महामारी कमोबेश नियंत्रित होती जा रही है। इसलिए अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं और अन्य अभिभावकों को भी इसके लिए जागरूक करें।-शालिनी तोमर
जिम्मेदारी निभाएं अभिभावक
हमें इस चरण में अत्यधिक सावधान रहना होगा। हम अपने बच्चों को पूर्ण रूपेण अभी सुरक्षित नहीं कर पाए हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम बच्चों के टीकाकरण अभियान के प्रति संकल्पित हों। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाकर उन्हें महफूज करना हमारी जिम्मेदारी है।-रूबी राठी
विज्ञापन
टीकाकरण बेहद जरूरी
कोविड महामारी बच्चों में अधिकतर गंभीर रूप नहीं लेती परंतु यह वैक्सीन महामारी का गंभीर रूप लेने से बच्चों को बचाती है। जिससे बच्चे बिना किसी के खौफ के स्कूल जा सकें तथा सामूहिक रूप से खेलकूद में भाग ले सकें। इसके लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है।-रीजू
बच्चों का रक्षक बनें माता-पिता
इस तरह के टीके से बच्चों में हल्का बुखार व टीके के स्थान पर दर्द होता है लेकिन एक-दो दिन में ठीक हो जाता है। अपने बच्चों का रक्षक बनने के लिए तथा कोरोना से बचाने के लिए माता-पिता को आगे आना होगा।-अंजलि बालियान