{"_id":"66bbbed6050074db9b0b4df7","slug":"entrepreneurs-angry-over-unannounced-power-cuts-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112391-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अघोषित विद्युत कटौती से उद्यमी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अघोषित विद्युत कटौती से उद्यमी नाराज
Wed, 14 Aug 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
बैठक में अघोषित विद्युत कटौती व कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते उधमी
बड़ौत। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर मंगलवार को लघु उद्योग भारती की बैठक सराय रोड पर संपन्न हुई। जिसमें उद्यमियों ने असमय बिजली कटौती व निगम के अफसरों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया गया। मांग पूरी न होने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
उद्यमियों ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम से बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर स्थित रिम-धुरा समेत अन्य फैक्टरियों में बिजली आपूर्ति की जाती है, उद्यमी समय पर हर माह लाखों रुपये बिजली बिल के रूप में जमा करते हैं, इसके बावजूद उद्यमियों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। बिजली न मिलने की वजह से घंटों फैक्टरी बंद पड़ी रहती है, ऐसे में सामान तैयार करने व सप्लाई करने में दिक्कतें उत्पन्न हो रहीं हैं।
आरोप लगाया कि किसी फैक्टरी में विद्युत लाइन का तार या अन्य फाल्ट हो जाता हैं, तो निगम के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने के एवज में दबाव बनाकर अवैध वसूली करते हैं, जबकि उद्यमी हर माह लाखों रुपयों का बिजली बिल जमा करने के अलावा सरकार को जीएसटी भी दे रहे हैं। उद्यमियों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं दी गई और उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो उद्यमी निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पंकज जैन ने व संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया। बैठक में तरुण जैन, राकेश जैन, सुभाष जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन आदि शामिल रहे।