फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Enthusiasm was shown in half the population, voting was done enthusiastically

आधी आबादी में दिखा उत्साह, बढ़ चढ़कर किया मतदान

Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was shown in half the population, voting was done enthusiastically
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। विधान सभा चुनाव में आधी आबादी में वोट को लेकर उत्साह दिखा। महिलाओं ने बूथों पर जाकर लोकतंत्र के महापर्व में वोट की आहुति दी। बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए बूथों पर पहुंची। कोई महिला अपने परिवार के साथ तो किसी ने पड़ोसन के साथ बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग किया। कई बूथों पर सुबह से ही भीड़ होने के बावजूद महिलाओं ने लाइन में लगाकर अपनी वोट डाली।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव की सरिता बृहस्पतिवार को पुष्पा, आरती, नेहा, संगीता के साथ वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंची। महिलाओं का कहना था कि एक-एक वोट अमूल्य है और वोट के दम पर ही क्षेत्र का विकास और रोजगार मिलता है। वोट डालने से उनके अधिकारों की रक्षा करने वाली सरकार बनने में मद्द मिलेगी। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है।
विज्ञापन

----
बुग्गी और ट्रैक्टर से बूथों पर पहुंची महिलाएं
लुहारी गांव में बृहस्पतिवार को बुग्गी और ट्रैक्टर में सवार होकर महिलाएं मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची। महिलाओं का कहना था कि सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सरकार बनाने के लिए मतदान करना जरुरी है और सबका अधिकार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लोगों ने उंगली पर स्याही लगे निशान के फोटो को फेसबुक पर डाला
बड़ौत। वोट की चोट सोशल साइट फेसबुक व व्हाट्सअप पर भी दिखी। लोगों ने उंगली पर स्याही लगे निशान के फोटो खिंचवाने के बाद उन्हें फेसबुक पर डाले। जिस पर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। फेसबुक पर नगर के शेखर ने फेसबुक पर फोटो डाली। उस पर लिखा कि मै तो वोट डाल चुका हूं, अब आपकी बारी है। अन्य युवक सागर, जतिन ने लिखा है कि वोट से देश बदल सकता है। फिर देरी क्यों। लोगों ने लिखा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और अशिक्षा के खिलाफ हमने यह वोट डाला है। जल्द ही देश बदलने वाला है। सुबह से फेसबुक पर फोटो पेस्ट और शेयर करने का शुरू हुआ दौर, देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed