{"_id":"62360c16ff77d14c21466e28","slug":"entered-the-house-and-shot-for-opposing-the-robbery-baghpat-news-mrt58091813","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लूट का विरोध करने पर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर लूट का विरोध करने पर गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नंगला गांव में तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। आदर्श नंगला गांव में तीन युवकों ने पड़ोसी के घर में घुसकर नकदी लूट ली। इतना नहीं विरोध करने पर किशोर को गोली मार दी। उसे बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आदर्श नंगला गांव में शुक्रवार देर शाम तीन युवक पड़ोस में एक मकान में घुस गए। वहां तमंचा दिखाकर गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि मकान में बनी दुकान से दो हजार रुपये लूट लिए। इसका विरोध करने पर फायर कर दिया। गोली 17 वर्षीय अरुण पुत्र सतीश को लग गई। इसके बाद तीनों युवक भाग गए। इस घटना की जानकारी पाकर पुलिस गांव में पहुंची और घायल को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बाबत छपरौली थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि घायल किशोर के पिता सतीश की शिकायत पर युधिष्ठर, बालिस्टर और आदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें बालिस्टर को गिरफ्तार कर लिया हैतथा अन्य की तलाश की जा रही है।