फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   English liquor worth 40 lakhs recovered from Haryana

पुलिस ने 40 लाख रूपयों अंग्रेजी शराब पकड़ी

Tue, 14 Jan 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
English liquor worth 40 lakhs recovered from Haryana
हरियाणा से लाई जा रही 40 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन

बड़ौत। पुलिस ने सोमवार रात हरियाणा से आयशर कैंटर में तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 400 पेटियां बरामद की है। इनकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कैंटर सहित शराब को कब्जें में ले लिया है। हालांकि चालक व तस्कर तस्कर भागने में कामयाब हो गए।

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि हरियाणा से आयशर कैंटर यूपी 22 एटी 4612 में हरियाणा से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छपरौली मार्ग से लाई जा रही है। सूचना पर उन्होंने एसआई कंछित सिंह, राकेश राणा, कांस्टेबल सुंदर, विरेंद्र व आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह को छपरौली रोड पर चेकिंग के लिये भेजा। इस दौरान छपरौली की ओर से आयशर कैंटर आता दिखाई दिया तो पुलिस को देख आरोपी चालक व तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनका काफी पीछा किया लेकिन सफलता नहंी मिली। पुलिस ने आयशर कैंटर व शराब को कब्जे में ले लिया है। कैंटर में इम्पीरियल ब्लू व रॉयल चैलेंज की 400 पेटियां बरामद की गई है। यह शराब चिप्स के पैकेटों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed