{"_id":"627ea0486e42826aab49f632","slug":"encroachment-will-be-removed-from-hindon-banks-baghpat-news-mrt5883931166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन किनारों से हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन किनारों से हटाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ने एसडीएम बड़ौत को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हिंडन नदी के पुनरोद्धार के लिए ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से मनरेगा योजना के तहत कार्य कराया जाएगा। इसके किनारों को कब्जामुक्त कराने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ने एसडीएम को पत्र लिखा है।
ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक वैद्यनाथ शुक्ल ने बताया कि तमेलागढ़ी गांव में हिंडन नदी किनारे व असारा गांव में कृष्णा नदी के उद्गम स्थल पर दो से तीन किलोमीटर के क्षेत्र में खेती की जा रही है। अब शासन के आदेश पर पुनरोद्धार पर कार्य किया जा रहा है। इसमें राजस्व अभिलेखों के अनुसार हिंडन और कृष्णा नदी की चौड़ाई निर्धारित कब्जा मुक्त कराया जाएगा और फिर मनरेगा से नदियों के किनारों पर बांस लगाए जाएंगे। इसके अलावा लैमनग्रास की खेती के लिए भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। अतिक्रमण हटवाने के लिए बड़ौत एसडीएम को पत्र लिखा गया है। जिस पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है।