{"_id":"5fa841948ebc3e9bc8194ac1","slug":"encroachment-to-sukri-nagar-roads-baraut-news-mrt5100589114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से सुकड़ी नगर की सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से सुकड़ी नगर की सड़के
विज्ञापन
जाम से बेहाल हुए नगरवासी, निजात दिलाने का नहीं कोई प्लान
बड़ौत। अतिक्रमण के चलते नगर की सड़कें संकरी हो गई हैं। हर सम सड़कों पर जाम रहता है। जिसके कारण जनता परेशान है। त्यौहारी सीजन में दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़कों पर सजा दिया है। अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस का कोई प्लान नहीं है।
नगर में बिनौली रोड, गांधी रोड, महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद सहित नगर के अन्य मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण लाइलाज हो गया है। अतिक्रमण के कारण सड़कों पर हर समय जाम रहता है। अतिक्रमण को खत्म करने का स्थाई प्लान न तो नगर पालिका ने ही बनाया है और न पुलिस ने। जिसका खामियाजा जनता को भरना पड़ रहा है। त्यौहारी सीजन में यह समस्या बढ़ गई है। नगरवासी दीपक, सुधीर, प्रवीण, अनिल जैन, पंकज जैन, उदय का कहना है कि नगर पालिका और पुलिस को कोई प्लान बनाकर काम करना चाहिए।
त्यौहार के बाद हटाया जाएगा अतिक्रमण
- एसडीएम व नगरपालिका ईओ दुर्गेश मिश्र का कहना था कि त्यौहारी सीजन के बाद नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से स्वयं भी अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की।