फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encroachment removed from Rashtravandana Chowk, send proposals for four village roads

राष्ट्रवंदना चौक से हटे अतिक्रमण, चार गांव की सड़कों के भेजें प्रस्ताव

Wed, 29 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Rashtravandana Chowk, send proposals for four village roads
बागपत विकास भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते सांसद डॉ स - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय के राष्ट्रवंदना चौक से अतिक्रमण हटवाया जाएं। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सूप, बासौली, बरवाला और मलकपुर में मार्ग प्रस्तावित हैं। प्रशासन जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजकर कार्य शुरू कराएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई। सांसद ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को बिजली बिल सही भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा राष्ट्र वंदना चौक पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश एसडीएम रामनयन सिंह को दिए। उन्होंने कहा राष्ट्र वंदना चौक जनपद का प्रमुख चौक है, इसकी साफ-सफाई बेहतर रहनी चाहिए। उन्होंने जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी से दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजना की जानकारी ली। दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिले मेें 23 हजार दिव्यांग है। इसमें से वर्ष 2019 में 559 नए दिव्यांग लाभार्थी जोड़े गए हैं। कुल 6265 दिव्यांगों के खाते में पेंशन भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक जूते व मौजे और ड्रेस का वितरण शत प्रतिशत कर दिया गया है। वर्तमान में लाल श्रेणी में 832 बच्चे हैं, जो गंभीर श्रेणी में हैं। इसमें सुधार करने के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए। पीली श्रेणी के 2995 बच्चे हैं। बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेरोजगारों को रोजगार के लिए योजना अंतर्गत बैंक लोन दे, इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डीएम शकुंतला गौतम, सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, निगरानी समिति के सदस्य जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, ब्लाक प्रमुख बागपत सुभाष गुर्जर, ब्लाक प्रमुख खेकड़ा जितेंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान और चेयरमैन से ले दिव्यांगों का आंकड़ा
बागपत। सांसद ने सीडीओ को निर्देश दिए कि दिव्यांगों के आंकड़े के लिए ग्राम प्रधान, चेयरमैन को पत्र जारी किया जाएं। उनके स्तर से ग्राम पंचायत में दिव्यांगों की सूचना एकत्रित की जाएं, जिससे कि जनपद का सही डाटा एकत्र हो सके। लाभार्थियों को मकान अवश्य दिया जाएं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को सफल बनाए जाने के लिए ग्रामीण गरीब लोगों के कच्चे मकान और उनका डाटा कलेक्ट किया जाएं और इसकी सूचना शासन को भेजी जाएं।

सीएचसी पर रात नहीं बिताते डॉक्टर
बागपत। निगरानी समिति की बैठक में डॉक्टरों के सीएचसी पर रात नहीं बिताने का मामला गूंजा। सांसद ने कहा कि डॉक्टरों को ड्यूटी स्थल पर रात्रि प्रवास करना होगा। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति को अवश्य मिलना चाहिए और दिव्यांग प्रमाण पत्र समय से बनाए जाएं। सीएमओ को सीएचसी अधीक्षकों की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed