फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encounter those who spit and urinate: Sadhvi Prachi

UP: थूककर रोटी बनाने वालों पर भड़कीं साध्वी प्राची, बोलीं- एनकाउंटर करे सरकार, राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

Thu, 26 Sep 2024 11:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 26 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्राची थूककर रोटी बनाने वालों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को सरकार एनकाउंटर करे। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Encounter those who spit and urinate: Sadhvi Prachi
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के राष्ट्र वंदना चौक पर ब्लाॅक परिसर में पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि रोटी पर थूकने और जूस में पेशाब मिलाने वालों का एनकाउंटर कराया जाए। तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी और ऐसे लोगों की घिनौनी मानसिकता पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों का धर्मभ्रष्ट करने के लिए साजिश चल रही है। जिसमें वर्ग विशेष के होटलों पर हिंदुओं को थूककर बनाई गई रोटी और पेशाब वाला जूस पिलाने की घटनाएं बढ़ रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सरकार ठीक कार्रवाई कर रही है, लेकिन ऐसे अपराध के लिए आजीवन कारावास जैसी भी सजा कम है। ऐसे लोग जेल में रहकर भी गंदगी फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी घिनौनी हरकतें करने वालों का एनकाउंटर किया जाए और उनकी संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाया जाए।

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन: भाकियू के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे शिक्षक, राकेश टिकैत ने दे डाली साझा आंदोलन की चेतावनी

चुनाव में हिंदू बन जाते हैं राहुल और अखिलेश
साध्वी प्राची ने कहा कि जिस समय वक्फ बोर्ड बनाया गया, उस समय किसी से अनुमति नहीं ली गई। इसी तरह वक्त बोर्ड को समाप्त किया जाए। वक्फ बोर्ड की कब्जाई हुई जमीन हिंदुओं को देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनाव के समय हिंदू बन जाते है, जबकि चुनाव खत्म होते ही गालियां देने लगते है, जो अब वक्त बोर्ड का समर्थन भी कर रहे है। जिनकी नीतियों को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने दोनों की कुर्सी हिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed