फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employees will get two days' exemption for issuing honorarium

मानदेय जारी करने के लिए कर्मचारियों को मिलेगी दो दिन की छूट

Sun, 29 Mar 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Employees will get two days' exemption for issuing honorarium
बागपत। कोरोना से लड़ाई के दौरान भी कर्मचारियों को मानदेय दिए जाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी कंपनी और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मानदेय जारी करने वाले कर्मचारियों को दो दिन का पास बनेगा। इसके बाद यह कर्मचारी अपने कार्यालय पहुंचकर वेतन जारी करने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। एसडीएम की ओर से पास जारी किए जाएंगे। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि यह आदेश सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी कंपनी और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के पास दो दिन के लिए जारी करेंगे। इन दो दिन में कर्मचारी मानदेय बनाने और बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। एडीएम अमित कुमार सिंह पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

पीड़िता को मिलेगा अवकाश और वेतन
बागपत। संदिग्ध कोरोना पीड़ितों को 28 दिन के मानदेय सहित अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि अगर कोई संदिग्ध मामला आता है, जिसमें किसी व्यक्ति को 28 दिन तक अस्पताल में रहता पड़ता है। ऐसे में संबंधित व्यक्ति को उसकी कंपनी या संस्थान की ओर से 28 दिन का वेतन और अवकाश स्वीकृत करना होगा। जिन फैक्ट्रियों में दस से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, उनके बाहर कोविड-19 से बचाव की प्रचार सामग्री चस्पा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed