{"_id":"61a26ea4153e1a50302798c5","slug":"employees-joint-council-took-out-torch-procession-baghpat-news-mrt566507214","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
बागपत। कर्मचारी शिक्षक संघ मोर्चा के प्रदेशीय आह्वान पर शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बागपत ने कलक्ट्रेट में मशाल जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने नौ दिसंबर तक मांगे पूरी न होने पर कार्यबंदी करने की चेतावनी दी।
कर्मचारी शिक्षक संघ मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा व मंत्री राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद, जिला संयोजक मुकेश गिरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने, एरियर का भुगतान करने, सभी भत्ते बहाल करने, कर्मचारियों को उपचार के लिए कैशलेस सुविधा प्रदान करने, कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में नौ दिसंबर तक मांगें पूरी न होने पर कार्यबंदी की चेतावनी दी।
इस मौके पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह मंत्री बृजेश शर्मा ऑटोमेटिक संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा लैब टेक्नीशियन के अध्यक्ष कन्हैयालाल भारती रोडवेज संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मान, दिनेश कुमार, सुशील सिंह, रविंद्र कुमार, मोहम्मद हारून, दिनेश, गौरव, विपिन, अरुण शर्मा, संतोष, गौतम वीरसेन, अरुणकांत पाठक मौजूद रहे।