फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employees are not available at the power station due to fault

फाल्ट होने पर बिजलीघर पर नहीं मिलते कर्मचारी

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Employees are not available at the power station due to fault
जर्जर लाइन होने से ग्रामीणों व किसानों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। विद्युत उपकेंद्र निरपुड़ा की लाइन में रात्रि में फाल्ट होने पर उसे दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी नहीं मिलते हैं। इससे किसानों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निरपुड़ा के उपकेंद्र से निरपुड़ा, भडल, धनौरा गांव को विद्युत सप्लाई हो रही है। बिजलीघर पर आठ लाइनमैन, चार एसएससी, एक जेई, एक अन्य कर्मचारी तैनात है। इनके अतिरिक्त आठ कर्मचारी ठेके पर लगाए गए हैं। बिजलीघर की लाइन जर्जर हो गई है। जिससे आए दिन टूटी रहती है। विद्युत लाइन टूटने से क्षेत्र के कई किसानों की फसल जल चुकी है। वहीं, केंद्र पर रात्रि में कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। जिस कारण रात में फाल्ट आने पर ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ता है। केंद्र के प्रभारी अवर अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि जर्जर लाइन बड़ी समस्या है। खराब इंसुलेटर और तारों को बदला जाए तो विद्युत सप्लाई सुंचारू की जा सकती है। किसान सतेंद्र राणा का कहना है कि जर्जर लाइन होने के कारण दुर्घटना का डर रहता है। लाइन बदलवाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed