फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emphasized the unity of the society by worshiping Lord Vishwakarma.

Baghpat News: भगवान विश्वकर्मा पूजन कर समाज की एकजुटता पर बल दिया

Sun, 17 Sep 2023 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasized the unity of the society by worshiping Lord Vishwakarma.
-जिवाना गुलियान के अखाड़ा शिव मंदिर में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बिनौली। आदि सृष्टि रचियता विश्वकर्मा जयंती पर जिवाना गुलियान के अखाड़ा शिव मंदिर में विश्वकर्मा एकता विकास सभा के तत्वावधान में रविवार को भगवान विश्वकर्मा पूजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने मोहित शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ कर समाज की एक जुटता पर बल दिया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता हैं। उन्होंने द्वारिकापूरी, लंकापुरी, इंद्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, कुबेरपुरी, पाण्डवपुरी, सुदामापुरी, शिवमण्डलपुरी, पुष्पक विमान का निर्माण किया। सभा में समाज की मजबूती पर बल देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी, राहुल विश्वकर्मा, बिजेंद्र सिंह मिस्त्री, धूम सिंह, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र पांचाल, ओमबीर सिंह, गुड्डू, प्रमोद, पवन, योगेश आदि उपस्थित रहे। उधर, बिनौली गांव में सुनील कुमार उर्फ बब्बू, वंश जांगिड़, शुभम् जांगिड़, सुनील विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, महावीर सिंह, महिपाल सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, केशपाल, महक सिंह, नरेंद्र आदि ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रछाड़ गांव में भी समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा पूजन श्रद्धाभाव के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed