{"_id":"67efd4448387239a3a0d3df9","slug":"emphasis-was-laid-on-removing-the-evils-prevalent-in-the-society-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-129193-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया
Fri, 04 Apr 2025 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 04 Apr 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
-बड़ौत के पंचमुखी मंदिर में हुई विश्व हिंदू महासंघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के पंचमुखी मंदिर में शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ की एक बैठक हुई। जहां जिला प्रभारी डॉ़ दीपक गौतम ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है।
समाज में दहेज प्रथा, जातिवाद समेत अन्य कुरीतियां बढ़ती जा रही हैं। यह समाज की एकजुटता को कहीं न कहीं तोड़ने का काम कर रही हैं। समाज के लोगों को जागरूक होकर इन सबको को समाप्त करने का काम करना चाहिए। कहा कि संगठित समाज ही उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। महासंघ की ओर से जल्द ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोगों को कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया जा सके। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, अजय निरवाल, मुकेश बंसल, अमित जैन, रवि विश्वकर्मा, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।