फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emphasis on strengthening the organization

संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

Sun, 28 Nov 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization
तहसील में हुई अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक, लंबित समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ मेरठ मंडल की बैठक रविवार को तहसील में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही लंबित समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया।

मंडल सचिव बिजेंद्र तोमर की अध्यक्षता और प्रेेमपाल के संचालन में बैठक हुई। इसमें बिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा अधिकतर ग्रामीण डाक सेवक ही दो से तीन पदों पर अकेला ही कार्य कर रहे है। उसके ऊपर आर्थिक कार्य का दबाव बना रहता है। जिस कारण अधिकतर ग्रामीण डाक सेवक मानसिक तनाव में रहते हैं। उन्होंने रिक्त पडे़ पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने की मांग उठाई, क्योंकि अत्यधिक काम के चलते आए दिन डाक सेवकों का उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन अब इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सत्यपाल शर्मा ने भी विचार रखे। इसमें प्रेमपाल, प्रवेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, लवकुश, राजेंद्र कुमार, विपिन कुमार, रमेश शर्मा, सुशील कुमार, सागर तोमर, कंवर पाल, अंकुर धामा, नितिन चौहान, विष्णु राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed