फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emphasis given on strengthening the organization

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Tue, 05 Jan 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on strengthening the organization
संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी की जनपदीय मासिक बैठक हुई, जिसमें पहुंचे पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य अतिथि विभाग सहप्रभारी सचिन मित्तल ने कहा कि कार्यकर्ता धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर हिंदू धर्म की मान्यताओं को प्रचारित करें। उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ भी तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन का विस्तार कर मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में बरनावा निवासी अर्पित त्यागी को बिनौली ब्लाक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष संजीव तोमर की अध्यक्षता व सचिन त्यागी के संचालन में हुई बैठक में जिला सह प्रभारी आलोक शास्त्री, अजय सोम, योगेंद्र वैदिक, मगनवीर ढाका, अमित सिरोहा, अंकित जैन, रवि पांचाल, ऋषभ जैन, हरीश दांगी, वैभव जैन, मास्टर अरुण त्यागी, धनुषपाल, बादल त्यागी, प्रिंस जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed