फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   embraced the best true religion

उत्तम सत्य धर्म को अंगीकार किया

Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
embraced the best true religion
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व माघ माह के उपलक्ष्य में चल रहे दशलक्षण पर्व में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की अंगीकार किया। दस श्रीफलों के साथ भगवान चंद्रप्रभु की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने कहा कि जब तक प्रत्येक संसारी जीव की शरीरादि पर पदार्थों में आत्मा की बुद्धि रहती है, आत्मा मिथ्या दशा में रहती है, तब तक कि वह बहिरात्मा कहलाता है। बहिरात्मा सदैव प्रसन्न क्लेश परिणाम करता रहता है। पांच इंद्रियों के विषय में आसक्त रहता है। सत्य अहिंसा आचार्य ब्रह्मचर्य आदि का पालन नहीं करता है। अधिक परिग्रह और अधिक आरंभी होता है। तीव्र करने वाला होता है। सदा नवीन कर्मों को ही बांधता और भोगता रहता है। बहिरात्मा मिथ्या दृष्टि होता है, वह शरीर और आत्मा को एक ही गिनता है। उसे जीवादि तत्वों के स्वरूप का ज्ञान नहीं होता। उसकी इच्छाएं बलवती होती जाती है, विषय चाह का ज्ञान नहीं होता है। आत्मा ही परमात्मा है। पूजा-अर्चना में सरिता जैन, पायल जैन, लोकेश जैन, मुकेश जैन, विशांत जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed