फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Embezzlement of lakhs in Sukanya Samriddhi Yojana and savings accounts

खास रिपोर्ट: सुकन्या समृद्धि योजना और बचत खातों में लाखों का गबन, खाताधारकों में हड़कंप मच

Tue, 24 Aug 2021 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 06:17 PM IST
सार

बागपत में एक गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने करीब 18 लाख 50 हजार रुपये सुकन्या समृद्धि, बचत व आरडी खातों में जमा कराए थे। आरोप है कि डाकघर में तैनात कार्यवाहक डाकपाल बावली निवासी देवेंद्र इस रकम को डकार गया।

विज्ञापन
Baghpat News: Embezzlement of lakhs in Sukanya Samriddhi Yojana and savings accounts
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

बागपत के बड़ौत में बच्चों के भविष्य के लिए एक-एक पैसा जोड़कर डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना व बचत खातों में जमा की गई रकम भी सुरक्षित नहीं है। बिजरौल डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना व बचत खातों में जमा की गई लाखों की धनराशि के गबन का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने जांच में दोषी पाए कार्यवाहक डाकपाल को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


मामला बिजरौल गांव स्थित डाकघर से जुड़ा है। यहां पर गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने करीब 18 लाख 50 हजार रुपये सुकन्या समृद्धि, बचत व आरडी खातों में जमा कराए थे। आरोप है कि डाकघर में तैनात कार्यवाहक डाकपाल बावली निवासी देवेंद्र इस रकम को डकार गया। ऐसी स्थिति में न तो विभाग को पूरा पैसा मिला और न ही खाताधारकों को। मामला सामने आने के बाद खाताधारकों में हड़कंप मच है। शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से जांच कर कार्यवाहक डाकपाल को हटा दिया है।
विज्ञापन


इस तरह किया गबन
कार्यवाहक डाकपाल देवेंद्र खाताधारकों से धनराशि तो लेता था परंतु जमा नहीं करता था। खाताधारकों की पासबुक में भी हाथ से ही एंट्री कर देता था।

ऐसे हुआ भंडाफोड़
बिजरौल गांव निवासी सुमित, पदम और अन्य कुछ लोग डाकघर में पासबुक में एंट्री कराने गए। कंप्यूटर में खाताधारकों द्वारा जमा की गई राशि प्रदर्शित नहीं हुई। प्रधान डाकघर बड़ौत में भी इसकी जांच कराई, लेकिन वहां भी राशि प्रदर्शित नहीं हुई। इसके बाद यह गबन उजागर हुआ।

ये बोले अधिकारी
सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत अजय जैन ने बताया कि खाताधारकों की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी गंभीरता से जांच कराई तो गबन होना सामने आया। इसके बाद कार्यवाहक डाकपाल देवेंद्र को हटा दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed