{"_id":"692f3794592263b97007c427","slug":"elevated-train-from-khekra-becomes-operational-people-can-reach-akshardham-in-20-minutes-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-142840-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेकड़ा से एलिवेटेड हुआ चालू, 20 मिनट में अक्षरधाम पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेकड़ा से एलिवेटेड हुआ चालू, 20 मिनट में अक्षरधाम पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
खेकड़ा में एलिवेटेड मार्ग से जाते वाहन
- फोटो : बायोगैस संयत्र को देखते गोंडा के प्रशिक्षु।
- एलिवेेटेड चालू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी, उद्यमी व नौकरी करने वाले लोगों को हुआ फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड के चालू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी है। अब लोग बीस मिनट में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में घूमने के लिए जा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली जाने वाले उद्यमी व नौकरी वाले लोग भी एलिवेटेड से ही सफर कर रहे हैं।
लंबी प्रतीक्षा के बाद खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम तक एलिवेटेड मार्ग चालू होने से दिल्ली नौकरी करने के लिए जाने आने वाले लोगों के साथ ही उद्यमियों, दैनिक यात्रियों में खुशी है। यह मार्ग चालू किए जाने से अब दिल्ली की दूरी काफी कम हो गई है। अब लोग मात्र बीस मिनट में दिल्ली जा रहे हैं। जाम से मुक्ति मिलने और दूरी कम होने के चलते लोग अब दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में भी घूमने जा रहे हैं।
-- धर्म नगरी बड़ागांव आने वाले जैन समाज के लोगों को इसका बडा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के गांवों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए ये मार्ग सुगम रहेगा। - त्रिलोक चंद जैन, प्रबंधक त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर, बड़ागांव
विज्ञापन
- एलिवेटेड मार्ग चालू किए जाने से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए ये बेहतर सुविधा है। व्यापार, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। लोग अब जाम से भी बच सकेंगे। -अनंत यादव, खेकड़ा
एलिवेटेड मार्ग चालू होना कस्बे और क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी बात है। इससे लोगोें में खुशी की लहर है। एलिवेटेड मार्ग चालू होने से क्षेत्र के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल गए हैं। - डाॅ. अनवार अहमद, वरिष्ठ चिकित्सक, खेकड़ा