फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity theft caught in BJP leader's hospital, former head's house

भाजपा नेता के अस्पताल, पूर्व प्रधान के घर पकड़ी गई बिजली चोरी

Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in BJP leader's hospital, former head's house
विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, दो अन्य मामले भी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने नगर और देहात क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। टीम ने बड़ावद गांव में भाजपा नेता के अस्पताल, बड़ौत नगर में छपरौली चुंगी पर पूर्व प्रधान जौनमाना के आवास, बड़ौली में दूध की डेयरी और ईदरीशपुर गांव में ईट भट्ठे पर बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि टीम बड़ावद गांव में भाजपा नेता डॉ. अमित खोखर के आस्था हॉस्पिटल आयुर्वेदम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में दो किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। इसके बाद टीम ने छपरौली चुंगी पर किरणपाल निवासी जौनमाना के आवास पर पांच किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। बड़ौली गांव में लक्ष्मी फार्म डेयरी पर 29 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। यहां कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया। इसके अलावा पूर्वी यमुना नहर के किनारे ईदरीशपुर गांव के पास कान्हा ब्रिक फील्ड पर बिना कनेक्शन और बिना मीटर आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में डॉ. अमित खोखर, किरणपाल निवासी जौनमाना, दिनेश कुमार निवासी बड़ौली और जनपद शामली के किवाना गांव के ईट भट्ठा मालिक तरसपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता को दे रखी है विद्युत कनेक्शन कराने के लिए धनराशि
भाजपा नेता डॉ. अमित खोखर ने बताया कि कई माह पूर्व ही बड़ावद गांव में तैनात अवर अभियंता व लाइनमैन को अस्पताल में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए धनराशि दे दी गई थी। इसके बाद जेई व लाइनमैन ने लाइन तैयार कर अस्पताल में बिजली सुचारु कराई। बिजली चोरी जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed