फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity of two thousand houses of the city stalled due to storm

आंधी से ठप हुई शहर के दो हजार घरों की बिजली

Sun, 13 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity of two thousand houses of the city stalled due to storm
बड़ौत। नगरीय क्षेत्र में शनिवार रात आई आंधी से विद्युत लाइनें व विद्युत पोल टूट गए। पूरी रात आधा शहर अंधेरे मेें डूबा रहा। करीब दो हजार दो हजार परिवारों ने रात जाग कर गुजारी। रविवार शाम तक भी नगर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। इससे लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की रात अचानक आई आंधी से नगर में बिनौली रोड, ठाकुर द्वार बावली रोड, कोताना रोड, बड़ौली रोड, मुख्य बाजार, अमीनगर सराय रोड सहित अन्य जगहों में विद्युत लाइन व विद्युत पोल टूट गए। इस कारण शहर के लगभग दो हजार घरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिना बिजली के लोग पूरी रात चैन से सो नहीं सके। कल कारखानों की मशीनें थम गई। रविवार की देर शाम तक ऊर्जा निगम के कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह व एक्सईएन द्वितीय संदीप कुमार निर्भय का कहना था कि आंधी से जहां-जहां विद्युत सप्लाई बाधित हुई है, उसे ठीक कराया जा रहा है। एक दिन पहले ही आई आंधी से टूटे पोल व लाइनों को ठीक कराया था। शनिवार को एक बार फिर आंधी से बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed