फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity bill of city area, supply of countryside

बिजली का बिल नगर क्षेत्र का वसूला जा रहा, सप्लाई ग्रामीण की मिल रही

Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of city area, supply of countryside
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में ग्रामीण शेड्यूल से आपूर्ति के बावजूद नगर क्षेत्र के हिसाब से बिजली बिल की वसूली की जा रही है। रिकवरी का प्रतिशत अधिक होने के बावजूद नगर के उपभोक्ताओं को बिजली की तंगी झेलनी पड़ रही है। नागरिकों ने नगर में शहरी क्षेत्र की सप्लाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय कस्बे में करीब 2200 उपभोक्ता हैं। इनमें 50 फीसदी वाणिज्य कनेक्शन और अन्य घरेलू कनेक्शन हैं। कस्बा होने के बावजूद नगर में ग्रामीण क्षेत्र के शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेेत्र में 100 से 150 यूनिट तक के रेट तीन रुपये 35 पैसे व नगरीय क्षेत्र में पांच रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट वसूले जा रहे हैं। नगरीय क्षेत्र होने के बावजूद कस्बे में ग्रामीण क्षेत्र की तरह 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। हालांकि नगरीय क्षेत्र में व्यवसाय की दृष्टि से अधिक आपूर्ति की जरूरत है। कस्बे के नागरिकों ने ऊर्जा निगम से कस्बे की सप्लाई बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर में ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति
युवा व्यापारी सौरव यादव का कहना है कि ऊर्जा निगम दोहरा व्यवहार कर रहा है। आपूर्ति पूरी न मिलने से कस्बे के लोग अधिक बिल देने को मजबूर हैं।
अंकित गोयल का कहना है कि गांव व नगर में एक समान आपूर्ति की जा रही है तो रीडिंग का बिल भी एक समान होना चाहिए। कस्बे का रिकवरी रेट ग्रामीण क्षेत्र से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed