फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrical connection being forged with lime

फर्जी विद्युत कनेक्शन से लगाया जा रहा चूना 

Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electrical connection being forged with lime
बिजली मीटर - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत नगर में चल रहे सैकड़ों फर्जी कनेक्शनों से जहां हर माह विद्युत निगम को लाखों रुपयों का चूना लग रहा है, वहीं निगम में तैनात कुछ सरकारी कर्मचारी व संविदा लाइनमैन उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन, इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद विद्युत निगम की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। उपभोक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत कर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर तैनात कुछ सरकारी कर्मचारी व मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कुछ संविदा लाइनमैन हर माह विभाग को लाखों रुपयों का चूना लगा रहे हैं। क्योंकि, विद्युत निगम के अफसरों से बेखौफ कर्मचारी व संविदा लाइनमैनों ने लोगों से नए कनेक्शन के नाम पर पांच से छह हजार रुपये की अवैध वसूली कर सैकड़ों फर्जी कनेक्शन संचालित करा रखे हैं। 
विज्ञापन

मामला प्रकाश में आया तो निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ित उपभोक्ताओं में श्रीपाल, कुसुमलता के अनुसार अब कर्मचारी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उपभोक्ताओं की बिजली चोरी में झूठी एफआईआर दर्ज कराएं जाने की धमकी दी जा रही है। बुधवार को पीड़ित उपभोक्ताओं ने एसडीएम दीपाली कौशिक से शिकायत कर मामले की जांच कर उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीएम का कहना था कि शिकायत मिल रही है। इस संबंध में निगम के अफसरों से वार्ता कर जांच कराई जाएगी। उधर, एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक का कहना था कि किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामला दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed