फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electric wires installed in three years, now waiting for technician

तीन साल में लगे बिजली के तार, अब टेक्नीशियन का इंतजार

Wed, 03 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electric wires installed in three years, now waiting for technician
तीन साल में लगे बिजली के तार, अब टेक्नीशियन का इंतजार
विज्ञापन

बागपत। बिजरौल के पशु स्वास्थ्य केंद्र में पशुओं के एक्सरे के लिए लगी मशीन में तार लगाने में पशुपालन विभाग को तीन साल लग गए। फिर भी एक्सरे मशीन चालू नहीं हो सकी। पशुपालन विभाग को अब एक्सरे मशीन चलाने के लिए टेक्नीशियन का इंतजार है। एक्सरे मशीन चालू नहीं होने के कारण पशुपालक घायल पशुओं का एक्सरे कराने के लिए हिसार, करनाल, बरेली जाना पड़ रहा है।
पशुपालन विभाग की तरफ से बिजरौल गांव स्थित पशु स्वास्थ्य केंद्र में 3.60 लाख रुपये की लागत से पशुओं के लिए एक्सरे मशीन लगवाई थी। जिससे पशुपालकों को बागपत जनपद में ही घायल पशुओं का एक्सरे होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। एक्सरे मशीन तक करंट पहुंचाने में पशुपालन विभाग को तीन साल लग गए। एक माह पहले बिजली के तार लगने के बाद आपूर्ति चालू हुई। मशीन तक करंट पहुंचा, लेकिन अब मशीन को ऑपरेट करने के लिए तकनीशियन नहीं मिला। एक्सरे मशीन चलाने के लिए जिले में टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने के कारण पशु एक्सरे मशीन अभी भी बंद ही है। पशु पालकों घायल होने वाले पशुओं को एक्सरे के लिए करनाल, हिसार व बरेली लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
एक्सरा नहीं होने से उठानी पड़ी परेशानी
एक साल पहले एक गाय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई थी, जिसका आसपास के लोगों ने पशु चिकित्सकों से उपचार कराया। चिकित्सक ने एक्सरा कराने के लिए कहा, लेकिन जिले में एक्सरा नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी। - तेजपाल सिंह, पशुपालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मशीन चालू होगी तो बचेगा खर्चा
पशुओं के लिए एक्सरे की सुविधा होने से पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी और बरेली, करनाल, हिसार जाने का खर्चा भी बचेगा। अब पशुओं का एक्सरे व अन्य उपचार करने के लिए 10 हजार रुपये खर्च कर गाड़ी किराये पर करनी पड़ती है। जल्द से जल्द पशु स्वास्थ्य केंद्र पर टेक्नीशियन की तैनाती कर एक्सरे मशीन शुरू कराई जाए। - देवेंद्र राणा, पशुपालक।
--
अफसरों को नहीं पशुपालकों की परवाह
तीन साल पहले खरीदी गई मशीन अभी तक शुरू नहीं हो पाई, जिसे कुछ साल बाद खराब दर्शा दिया जाएगा। गरीब पशुपालकों के पशुओं के उपचार की अफसरों को परवाह नहीं है। जिले में पशुओं का एक्सरे नहीं होने और उपेक्षा के अनुरूप उपचार नहीं मिलने पर पशुपालन से हाथ पीछे भी खींचे जा रहे है। - नरेंद्र सिंह अहलावत, पशुपालक।

--
वर्जन
- बिजरौल गांव के पशु स्वास्थ्य केंद्र में लगी एक्सरे मशीन चलाने के लिए मुख्यालय को टेक्नीशियन की तैनाती की डिमांड भेजी गई है। जिसमें जल्द ही टेक्नीशियन की तैनाती होने पर एक्सरे मशीन चालू करा दी जाएगी। -डॉ. रमेश चंद्रा, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed