फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electric power for staging a sit-in staff hostage rural

बिजली के लिए बिजलीघर में स्टाफ को बंधक बना धरने पर बैठे ग्रामीण

Thu, 29 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Electric power for staging a sit-in staff hostage rural
बिनौली बिजलीघर पर अधिकारियों को बंधक बनाते शेखपुरा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बिनौली। एक सप्ताह से फूंके ट्रांसफार्मर को लेकर बुधवार को शेखपुरा गांव के ग्रामीणों ने बिनौली गांव स्थित 33/11 केवीए उपकेंद्र में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना के बाद अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उपकेंद्र में तालाबंदी कर वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाया और धरने पर बैठ गए। हालांकि शाम को ग्रामीण समस्या का जल्द समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी देकर लौटे।   
विज्ञापन

बुधवार को शेखपुरा गांव के  ग्रामीण ग्राम प्रधान के पति और पूर्व ग्राम प्रधान जनेश्वर बागड़ी के नेतृत्व में बिनौली बिजलीघर में पहुंचे और समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा एक  सप्ताह से फूंके 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से गांव मेें बिजली संकट गहरा गया है, लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था खेतों मेें लगे नलकूपों से करनी पड़ रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। 

सूचना देने के बाद भी  निगम के अफसरों के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मौजूद एसएसओ देवेंद्र और लाइनमैन विपिन को बंधक बनाकर धरने पर बैठ गए। पूरे दिन धरना चला।


हालांकि शाम को ग्रामीण चार अक्तूूबर को जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी देकर लौट गए। प्रधान पति जनेश्वर बागडी, सुभेदीन, अनवार, बलाल, रामकुमार, राजा, आदेश, अब्बास, कुलदीप, छोटन,  विमल, आभेराम, सराजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed