फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   election operation center

डीएम, एसपी ने खेकड़ा मे चुनाव संचालन केंद्र का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Wed, 19 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
election operation center
खेकड़ा। बागपत जनपद की तीनों विधानसभा सीट का चुनाव संचालन केंद्र नगर स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज को बनाया है। इससे पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चुनाव के बाद मतगणना भी यही पर की जाएगी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चुनाव संचालन केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बागपत जनपद की बड़ौत, छपरौली और बागपत विधानसभा में दस फरवरी को प्रथम चरण में चुनाव होना है। प्रशासन ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव संचालन केंद्र खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज को बनाया है। मतदान के लिए नौ फरवरी को इस केंद्र से तीनों विधानसभा सीटों की पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ रवाना की जाएगी। दस फरवरी को मतदान के बाद इस केंद्र पर बनाए स्ट्रांग रूम मे ईवीएम को जमा कराया जाएगा। इसके बाद दस मार्च को यही पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार दोपहर खेकड़ा में लख्मीचंद पटवारी कॉलेज स्थित चुनाव संचालन केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि चुनाव संचालन केंद्र में तीनों विधानसभा सीटों के अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं। उन्हीं में विधानसभा वार ईवीएम रखी जाएंगी। अर्द्धसैनिक बल और पीएसी के जवान मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम में रखी जाने वाली ईवीएम की सुरक्षा करेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed